वेतन को लेकर अनशन पर बैठा आदेशपाल
चाकुलिया - सात माह से बकाए वेतन भुगतान की मांग को लेकर केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में स्कूल के आदेशपाल कृष्ण कुमार अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि हेडमास्टर के आदेश पर सात माह से वेतन भुगतान बंद है। इससे पूर्व वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत करा चुके थे। बावजूद इसके कार्रवाई के नाम पर नतीजा सिफर है।