नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आज
आदित्यपुर - मेडिनोवा इनफर्टिलिटी सेंटर आदित्यपुर की ओर से 25 जनवरी को मेडिनोवा सेंटर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगेगा। इसमें शहर के स्त्री व शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसकी जानकारी डॉ रश्मि और डॉ एसके प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि शिविर का मकसद जरूतमंदों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक अरबिंद सिंह और विशिष्ट अतिथि नप उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। मौके पर डॉ समीर कुमार, डॉ बीना सिंह और डॉ भोला उपस्थित थे।