पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए पंचायत भवन का उद्घाटन कल

नए पंचायत भवन का उद्घाटन कल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला - काशिदा पंचायत के नए पंचायत भवन का उद्घाटन रविवार को भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया तारामनी मुंडा ने बताया कि इसी दिन नए भवन में पंचायत के लोगों के लिए नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है।
दिनेश बने स्पर्श के प्रखंड समन्वयक
बहरागोड़ा - डाकबंगला परिसर में स्पर्श संस्था की बैठक आनंद सेनापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर तथा सूचना के अधिकार और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया । साथ ही प्रखंड समन्वयक दिनेश बांसुरी को चुना गया । बैठक में मुख्य रूप से शिशिर महान्ती, देवदत्त दण्डपात, समराय मुंडा, छोटू मुन्ना, षष्ठीधर सिंह आदि उपस्थित थे ।
मेला से दो दिनों में दो बाइक की चोरी
मुसाबनी - मुसाबनी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कापागोड़ा में गुरुवार एवं शुक्रवार को लगने वाले मेले में दो बाइक की चोरी हो गई। डुमरिया प्रखण्ड के नुनदेडीह निवासी नन्दलाल मुर्मू की हीरोहोण्डा सीडी डीलक्स जेएच 05 क्यू 1811 शुक्रवार को एवं धोबनी पंचायत के हिकिम माझी की हीरोहोण्डा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल गुरुवार को चोरों ने चोरी कर ली।
बच्चों को मेहनत का मिला पुरस्कार
मुसाबनी - ग्रीन ब्वॉयज क्लब की ओर से सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में आयोजित नृत्य में मेघा माहली प्रथम, डोली साव द्वितीय एवं मुन दे तृतीय रहीं। जूनियर चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रतिमा हेम्ब्रम प्रथम, प्रज्ञा दास द्वितीय एवं सुधाकर गोप तृतीय रहे। सीनियर चित्रांकन प्रतियोगिता में मौसमी नमाता प्रथम, अमृता थापा द्वितीय एवं कविता मुर्मू तृतीय, जूनियर क्विज कॉम्पिटिशन में रीनोय राज प्रथम, इरीश द्वितीय एवं शादाब अनवर तृतीय रहे। सीनियर क्विज प्रतियोगिता में जयदीप भगत प्रथम, आर पुरुषोत्तम द्वितीय एवं नवीन गिरि को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि सोनिया सामंत एवं विशिष्ठ अतिथि बबलू सुंड़ी के हाथों प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिमल सेनापती, बबलू माहली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।