पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काशिदा ने मुड़ाकाटी को हराया

काशिदा ने मुड़ाकाटी को हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला - पोड़ोगोड़ा((झापड़ीशोल)) मैदान में नेताजी स्पोट्र्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में काशिदा ने मुड़ाकाटी को दो गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता काशिदा टीम को ५ हजार, उपविजेता मुड़ाकाटी को ३ हजार रुपए कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मुर्मू ने प्रदान किया। कलशी रेस में प्रथम धोबनी की सुकुलमुनी सोरेने को लोहे की आलमारी, द्वितीय देवली की मालती पात्र को ड्रेसिंग टेबल उत्तरी मऊभंडार के मुखिया हीरालाल सोरेन और धरमबहाल के मुखिया रतन मुर्मू ने दिया।