पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिटेक्निक में सौ फीसदी कैंपस

पॉलिटेक्निक में सौ फीसदी कैंपस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - आदित्यपुर
राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर ने पिछले पांच वर्षों से शत प्रतिशत कैंपस कराने का रिकार्ड बनाया है। यह उपलब्धि इस वर्ष भी मिलने उम्मीद है। संस्थान के 50 प्रतिशत छात्रों का कैंपस अब तक हो चुका है। बाकी बचे छात्रों का मार्च तक कैंपस होने की संभावना है। यहां के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों का चयन स्थानीय टाटा स्टील और उषा मार्टिन जैसी कंपनी के अलावा आधुनिक ग्रुप, जिंदल स्टील तथा एयर कंडीशनिंग का काम करने वाली कंपनी सुब्रोस इंडिया लिमिटेड और डाय-किन एयरकंडीशंड लिमिटेड जैसी देश के बेहतर कंपनियां कर रही हैं। प्राचार्य प्रोफेसर एस के महतो ने बताया कि दिसंबर से अब तक एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां कैंपस के लिए पहुंची है। 20 से अधिक कंपनियां छात्रों का इंटरव्यू लेकर शॉर्ट लिस्टिंग कर चुकी है। छात्रों को अधिकतम 5 लाख व न्यूनतम ढाई लाख रुपए प्रति वर्ष वेतनमान पर लॉक किया गया है।




पांच साल से शत प्रतिशत हुआ कैंपस

॥राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर के छात्रों का पिछले पांच वर्षों से शत प्रतिशत कैंपस हो रहा है। यहां के छात्र देश के कोने-कोने में जाकर विभिन्न कंपनियों में अपनी काबिलियत सिद्ध कर चुके हैं जिसका प्रतिफल है कि उनके जूनियर छात्रों का कैंपस हो रहा है। इस वर्ष अभी तीन महीने कोर्स पूरे होने में बाकी हैं लेकिन 50 प्रतिशत छात्रों का कैंपस संपन्न हो चुका है।ञ्जञ्ज

प्रो0 एस के महतो, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक आदित्यपुर।

इन कंपनियों में छात्रों को मिली जगह

:: उषा मार्टिन कंपनी लिमिटेड : 12 छात्र ((9 मेटलर्जी व 3 मैकेनिकल))

:: सुब्रोस इंडिया लिमिटेड : 10 छात्र ((सभी मैकेनिकल इंजीनियरिंग))

:: एसीसी सीमेंट लिमिटेड : 27 छात्र ((मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग))

:: एल एंड टी कंपनी लिमिटेड : 08 छात्र ((सभी मैकेनिकल इंजीनियरिंग))

:: डाय-किन एयरकंडीशंड लिमिटेड : 18 छात्र ((मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग))