पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में भ्रष्टाचार भाजपा की देन : जेम्स

राज्य में भ्रष्टाचार भाजपा की देन : जेम्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा. इंडिजीनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ टिपरा ((आईएनपीटी)) के प्रदेश महासचिव जेम्स हेंब्रम की अध्यक्षता में शनिवार को सुफलसाई कार्यालय में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्टी की नीति को घर-घर पहुंचाना होगा। उन्होंने झारखंड की बर्बादी के लिए एनडीए और यूपीए सरकार को जिम्मेदार बताया। झारखंड बनने के बाद राज्य में बड़े-बड़े घोटाले हुए। भाजपा सरकार में लाल कार्ड, हॉर्स ट्रेडिंग, लौह अयस्क, भूमि लीज, सड़क, पुल-पुलिया, चेक डैम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अलकतरा घोटाले हुए। मौके पर सुनील बिरूवा, राजेश हेम्ब्रम, आनंद केसरी, मोहन गोप, पवन बलमुचू आदि मौजूद थे।