खदान महाप्रबंधक फहराएंगे झंडा
किरीबुरू. गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेल के किरीबुरू और मेघाहातुबुरू खदान महाप्रबंधक तिरंगा फहराएंगे। सीआईएसएफ के जवान और स्कूली बच्चे परेड की सलामी देंगे। इधर, किरीबुरू प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल मैदान में महाप्रबंधक के इमाराजू, सीआईएसएफ फुटबॉल मैदान में मेघाहातुबुरू खदान महाप्रबंधक डी सेठी ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।