पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना

प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर . झारखंड दिशोम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। बीडीओ निशा कुमारी सिंह को दो सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। धरना की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह बोदरा ने क्लास थ्री और फोर्थ की नौकरी में स्थानीय ग्रामीणों को मौका देने की मांग की। धरना में संजय बोदरा, बाघराय लोहार, टुसे हांसदा, रामधन लामाय, बासू सोय, पप्पू सुंडी, धनू हेंब्रम, श्रीराम रफायल बोदरा, माका बोयपाई, सिराम दोंगो, रामाय कुन्टिया, नारायण दोंगो, सोमाय कुन्टिया, घासीराम गोप, नरसिंह बोदरा, अनीस मुर्मू, विक्रम बोदरा, चरण हांसदा, सुरेश बोदरा, उमेश जोंको, साबन बांकिरा, बंदू लोहार अन्य शामिल थे।