पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल ब्रेक का आरोपी पेटू प्रमाणिक हुआ गिरफ्तार

जेल ब्रेक का आरोपी पेटू प्रमाणिक हुआ गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो है : आदित्यपुर थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसपी मदन मोहन लाल

भास्कर न्यूज, आदित्यपुर

16 अगस्त 2011 की रात सरायकेला जेल से पिस्तौल की नोक पर फरार होने वाले छह अपराधियों में से एक पेटू प्रमाणिक उर्फ गणेश प्रमाणिक को आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गम्हरिया के बोलायडीह मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल एवं बाद में हैदराबाद में छुप कर रहने के बाद पेटू 19 जनवरी को हैदराबाद से अपने घर बोलायडीह आया था। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। शुक्रवार की रात आदित्यपुर थाना प्रभारी के एन मिश्रा ने एक टास्क फोर्स का गठन किया। इसमें एसआई कर्ण कुमार बड़ाईक, पीएसआई योगेन्द्र कुमार तथा ममता कुमारी शामिल थीं। यह जानकारी जानकारी शनिवार को एसपी मदन मोहन लाल और एसडीपीओ नरेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी।

आठ गंभीर मामलों का वांछित है पेटू

पेटू प्रमाणिक पर आदित्यपुर, गम्हरिया तथा सरायकेला में आठ संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें छह मामले आदित्यपुर थाने के हैं, जबकि एक-एक सरायकेला व गम्हरिया थाने में दर्ज हैं। सभी मामले लूट, डकैती, हत्या के हैं।

छह अपराधी हुए थे फरार, नौ पुलिस पदाधिकारियों पर हुई थी प्राथमिकी

जेल ब्रेक कांड में तीन नक्सली बलराम साहू, सोमरा हांसदा उर्फ मरगा एवं रवि मुंडा समेत छह अपराधी फरार हुए थे। इनमें रवि मुंडा की मौत आदित्यपुर के सालडीह में एनकाउंटर के दौरान हो गई थी, जबकि बलराम साहू एवं सोमरा हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड के दो आरोपी बबलू बाकती एवं राखाल खंडियाल अब भी फरार हैं। जेल ब्रेक कांड में दोषी पाए गए जेलर रामा शंकर प्रसाद को पैसे लेकर कैदियों को भगाने का दोषी पाया गया है। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ट्रायल जारी है। उनके अलावा उच्च कक्षपाल उमाशंकर मिश्र, कक्षपाल योगेन्द्र पासवान, कक्षपाल सेंगा बिरुआ, मो. अजीमुद्दीन, अशोक कुमार चौधरी, राजू साह, गंगाधर सिंह मुंडा तथा दिनेश कुमार गोप पर प्राथमिकी दर्ज कर केस की छानबीन जारी है।

इन पदाधिकारियों को मिला नगद इनाम

केएन मिश्रा थाना प्रभारी आदित्यपुर - 500 रुपए

एएसआई कर्ण कुमार बड़ाईक - 150 रुपए

पीएसआई योगेन्द्र कुमार एवं ममता कुमारी - 200/200 रुपए

इसके अलावा छापामारी दस्ते में शामिल सभी पुलिसकर्मियों एवं जीप चालक को 100/100 रुपए का नगद इनाम दिया गया है।