पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में सुनी जाएंगी सभी की शिकायतें: एसपी

थाने में सुनी जाएंगी सभी की शिकायतें: एसपी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . चाईबासा
नए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी पंकज कंबोज से प्रभार ग्रहण किया। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में सबसे बड़ी चुनौती नक्सल समस्या है। यहां विकास कार्य ठप है। इसके बावजूद पुलिस सारंडा में काफी हद तक नक्सल को खत्म करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि जिले में मानकी मुंडा व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना होगा। इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानकी मुंडा को आदिवासी समाज काफी तवज्जो देता है। थाने में सभी लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। मौके पर एडिशनल एसपी अभियान विकास कुमार सिन्हा, चक्रधरपुर एसडीपीओ प्रियदर्शी आलोक और सदर थाना प्रभारी दयानंद आजाद मौजूद थे।