हत्या मामले में चार को आजीवन कारावास
चाईबासा. द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार को हत्या मामले में चार लोगों को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा पाने वालों में मछुवा सामड़, परशुराम हांसदा, गंगाराम सामड़ व बागुन सामड़ हैं। मालूम हो कि सोनुवा थाना में 15 मई 2008 को प्रधान सोय ने मामला दर्ज कराया था।