- Hindi News
- मौत नहीं जिंदगी चुनें, शॉर्टकट से नुकसान
मौत नहीं जिंदगी चुनें, शॉर्टकट से नुकसान
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल की ओर से शनिवार को कम्युनिटी हॉल में संरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीआरएम ने कहा कि शॉर्टकट अपनाने से नुकसान होता है। इसलिए मौत नहीं, जिंदगी का रास्ता चुनें। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे शून्य दुर्घटना की दिशा में कार्य कर रही है। इस दौरान तकनीकी खामियां कम से कम हों, इसकी कोशिश की जा रही है। रेल कर्मचारी ड्यूटी के दौरान किसी तरह की लापरवाही बरतेंगे, तो राष्ट्र संपत्ति का नुकसान होगा। अन्य अधिकारियों ने भी रेलवे संरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत दी।