सीएम सुधीर महतो को दी गई श्रद्धांजलि
सुधीर महतो को दी श्रद्धांजलि
चाकुलिया. चाकुलिया शहर के पुराना बाजार स्थित शहीद सुनील महतो चौक पर झामुमो नगर कमेटी द्वारा शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पार्टी के नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में नगर अध्यक्ष प्रदीप मल्लिक, जिला पार्षद पति शुभेन्दु महतो, अक्षेस के वार्ड पार्षद असगर हुसैन, नाटा राय, रंजित दास, जिला सदस्य पूर्णेन्दु महतो, सुनाराम बास्के, रवि महतो मौजूद थे।
आविपु का कार्यक्रम आज से
घाटशिला. आदिम विकास पुस्तकालय चेंगजोड़ा द्वारा चेंगजोड़ा मैदान में रविवार से दो दिवसीय खेलकूद सह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसमें महिला फुटबॉल, छपाल-छपाल डांस, विभिन्न खेलकूद, मिस्टर और मिस चेंगजोड़ा प्रतियोगिता होगी। इसकी जानकारी कमेटी के रामचंद्र मुर्मू ने दी।