प्रखंड में झंडोत्तोलन करेंगी प्रमुख
चाकुलिया.गणतंत्र दिवस पर प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन को लेकर बीडीओ कार्यालय द्वारा समय सारिणी जारी की गई। सूची के मुताबिक प्रखंड कार्यालय में सुबह 8 बजे प्रमुख भारती सिंह मुंडा तिरंगा फहराएंगी।
इसके बाद 8.10 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, 8.15 बजे पेयजल व स्वच्छता विभाग, 8.20 बजे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय, 8.25 बजे चाकुलिया लैम्पस कार्यालय, 8.30 बजे चाकुलिया अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय, 8.40 बजे सचिव कृषि उत्पादन बाजार समिति कार्यालय, 8.55 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय, 9.05 बजे थाना, 9.15 बजे शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, 9.20 बजे बीआरसी भवन, 9.25 बजे आदिवासी बालिका छात्रावास और 9.30 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में झंडोत्तोलन होगा।