पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेवटिया माइंस को पराजित कर फ्रेंडस क्लब बना चैंपियन

नेवटिया माइंस को पराजित कर फ्रेंडस क्लब बना चैंपियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा. जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे 32वीं मिश्रीलाल जैन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता का खिताब फ्रेंडस क्लब के नाम रहा।बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में फ्रेंडस क्लब व नेवटिया माइंस के बीच फाइनल मैच खेला गया।फ्रैंड्स क्लब को 62 रनों से विजयी रही। फाइनल मैच में टॉस फ्रेंडस क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए फ्रेंडस क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 227 रन बनाए। फ्रेंडस क्लब कि ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष दोदराजका ने 11 चौकों की मदद से शानदार 86 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में ओपनर बल्लेबाज एस सेनगुप्ता ने 4 चौकों एवं 1 छक्के लगाकर कर 28 रन, इंद्रनील दास ने 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 22 रन एवं रमेश लकड़ा ने 1 चौका एवं 1 छक्का की मदद से 19 रनों की पारी खेली। नेवटिया माइंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए धीरज कुमार ने 21 रन देकर 2 विकेट, राहुल लकड़ा ने 49 रन देकर 2 विके ट, कृष्णकांत यादव ने 41 रन देकर 2 विकेट लिया। जबकि बैधनाथ शर्मा व रुमान अहमद को एक-एक विकेट मिला। जीत के लिए 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेवटिया माइंस की टीम 34.5 ओवरों में कुल विकेट खोकर सिमट गई। सभी खिलाड़ी मिलकर महज 165 रन ही जोड़ पाए। नेवटिया माइंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रभाकर सिंह ने 1 चौका एवं 3 छक्का की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में संदीप यादव ने 2 चौकों की मदद से 24 रन, कृष्णकांत यादव ने 2 चौका व 1 छक्के की मदद से 18 रन व रुमान अहमद ने 1 चौका की मदद से नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। फ्रेंडस क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनमोल चौबे ने 32 रन देकर 4 विकेट, मो. अमीर ने 34 रन देकर 3 विकेट लिये। रोहन निशांत झा, एस सेनगुप्ता एवं राहुल राणा को एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। विजेता और उपविजेता टीम को पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अबु बक्कर सिद्दीख पी ने ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फ्रेंडस क्लब के आयुष दोदराजका ((86 रन)) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार फ्रेंडस क्लब के ही आयुष दोदराजका ((172 रन)) को तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए नेवटिया माइंस के कृष्णकांत यादव ((7 विकेट)) को पुरस्कृत किया गया।