6 करोड़ से दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण
भास्कर न्यूज. चाईबासा
जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास योजनाओं पर सरकार 45 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इन रुपयों से पुल-पुलिया, सड़क, सिंचाई, चेक डैम तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण। इसके अलावा पेय जलापूर्ति व उच्च विद्यालयों में बेंच-डेस्क भी दिए जाएंगे। इन क्षेत्रों के युवक युवतियों को तकनीकी प्रशिक्षण पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। यह निर्णय शुक्रवार को एडिशनल सेंट्रल असिस्टेंस कार्यक्रम के तहत त्रिसदस्यीय समिति ने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के विकास को लेकर हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दी$ख पी की अध्यक्षता में हुई।