पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड दिशोम पार्टी ने दिया धरना

झारखंड दिशोम पार्टी ने दिया धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनगर. झारखंड दिशोम पार्टी के कोल्हान युवा प्रमंडल अध्यक्ष शंभुनाथ हेम्ब्रम के नेतृत्व में शनिवार को प्रखंड परिसर में दो सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ द्वारिका बैठा को मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर जिला अध्यक्ष बिजू बास्के, जिला अध्यक्ष एएसए के मोटाय बास्के, प्रखंड अध्यक्ष किसान मुर्मू, संयोजक बिरसा हांसदा, प्रेम हांसदा, पार्वती हेम्ब्रम, लखाई हेम्ब्रम, जयराम हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
भूख हड़ताल पर बैठेंगे शिक्षक
राजनगर. रविवार को जहां देश आजादी का जश्न मनाएगा, वहीं राजनगर प्रखंड स्थित प्लस टू एसएस हाईस्कूल के एक शिक्षक लंबोदर महतो स्कूल प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। महतो ने बताया कि उन्हें 11 माह से वेतन नहीं मिला है। भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीमार मां का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। वेतन के लिए कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी को बताया, परंतु वे अनसुनी करते रहे। इसी से आहत हो कर उन्होंने 20 जनवरी को लिखित रूप से भूख हड़ताल की घोषणा करते हुए उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी है।