गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी
मुसाबनी. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड कार्यालय में सुबह 8, सीडीपीओ कार्यालय में 8.15, लैम्पस कार्यालय में 8.30, पीएचसी में 8.35, बीआरसी में 8.45 मुसाबनी थाना व सीआरपीएफ मुख्यालय में 9, इंस्पेक्टर कार्यालय में 9.15, डीएसपी कार्यालय मुसाबनी में 9.30, आईआरबी कैम्प में 9.10, सरस्वती विद्या मंदिर में9.30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा।
धालभूमगढ़ : झंडोत्तोलन का समय तय
धालभूमगढ़. प्रखंड में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। धालभूमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 8, डीएन उडिय़ा प्राथमिक विद्यालय में 8.10, उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ में 8.15, शत्रुघ्न मध्य विद्यालय में 8.20, बीआरसी में 8.30, कस्तुरी बाई जय हिंद मवि नरसिंहगढ़ में 8.45, धालभूमगढ़ थाना में 8.50, उर्दू मवि धालभूमगढ़ में 9.00 बजे, आदर्श मवि धालभूमगढ़ में 9.05, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9.15 और प्रखंड कार्यालय में 9.30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं गुड़ाबांधा प्रखंड में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। अस्थायी प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख कुनूराम मांडी थाना में प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा, गुड़ाबांधा पंचायत भवन में मुखिया सुमित्रा बास्के, सिंगपुरा पंचायत भवन में बाग सिंह माहली, बालीजुड़ी कारीया हेंब्रम तिरंगा फहराएंगे।