पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारूनिया में खेलकूद प्रतियोगिता आज

बारूनिया में खेलकूद प्रतियोगिता आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरिया. डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत अंर्तगत बारूनिया गांव में आदर्श भवानी क्लब के तत्वावधान में ४०वां वार्षिक खेलकूद और बुढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता २६ से २८ जनवरी तक होगी। मौके पर छापल-छापल नृत्य प्रतियोगिता, फुटबॉल टूर्नामेंट, खेलकूद प्रतियोगिता होगी। लड़कों के लिए ३०० मीटर रेस, मेढ़क रेस, बंदर रेस, मुर्गा लड़ाई, आटा-चाकलेट रेस, लड़कियों के लिए २०० मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर, चप्पल रेस, गणित रेस, सुई-सुता रेस, बैलुन रेस आदि स्पर्धाएं होंगी। क्लब के अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष राम चरण महतो, सचिव सुरेश महतो आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं ।
शोक सभा का हुआ आयोजन
घाटशिला. झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन कार्यालय में अनवर काजमी की अध्यक्षता में शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया । जिसमे स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया ।
रूंगटा बना फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता
चाकुलिया. चाकुलिया डाक बंगला परिसर में सात दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गुंज महोत्सव के छठे दिन शनिवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। थाना के समीप स्थित मैदान में स्व. हेमंत महतो बॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन गुंज परिवार के संरक्षक समीर महंती ने किया। महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एनडी रूंगटा गल्र्स हाई स्कूल की टीम यूवीसी फुटबॉल टीम को हराकर विजेता बनीं। पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में लोहाडीह कालीदासपुर फुटबॉल टीम ने डमन स्पोॢटंग क्लब को हराया। इसके अलावे कब्बडी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने एनडी रूंगटा गल्र्स हाई स्कूल को पराजित किया।