चाईबासा. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। मौके पर उपायुक्त अबु बक्कर सिद्दीक उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मरीजों के बीच फल वितरण करना सराहनीय कदम है।