पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमर्शियल वाहनों में ड्रेस कोड

कमर्शियल वाहनों में ड्रेस कोड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . आदित्यपुर
सरायकेला-खरसावां जिले में कॉमर्शियल वाहन चलाने वाले चालकों को ड्रेस कोड व नेम प्लेट लगाना अनिवार्य किया जा रहा है। ऐसा नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है जिले के एसपी मदन मोहन लाल का। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के जितने भी कोड हैं, वे सभी इस जिले में लागू होंगे। उन्होंने ट्रैफिक प्रभारी शत्रुधन प्रसाद को निर्देश दिया है कि वे नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं बगैर लाइसेंस ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई शुरू कर दें। ड्रेस कोड एवं नेम प्लेट की अनिवार्यता को लेकर एक दो दिन में एसपी ऑटो एवं बस एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे और इसे एक महीने के अंदर धरातल पर उतारेंगे।