पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधिमंडल ने बांटा निमंत्रण पत्र

प्रतिनिधिमंडल ने बांटा निमंत्रण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - सुंडी किली हागा मिलन समारोह सह वनभोज 2 फरवरी को होगा। समारोह की तैयारी के लिए अभियान प्रतिनिधिमंडल ने सोनुवा प्रखंड के लोंजो गांव में बैठक की। इस बैठक में साथ ही समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र भी बांटा गया। गांव के मानकी मदन मोहन सुंडी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समारोह को सफल बनाने पर विचार किया गया। इस अवसर पर जेवियर्स सुंडी, सालुका सुंडी, कांडेराम सुंडी, सुरेश सुंडी, भेंगरा सुंडी, घासीराम सुंडी, रघुनाथ सुंडी, सोमाय सुंडी, तुरी सुंडी, अशोक सुंडी व महेंद्र सुंडी आदि मौजूद थे।
गणेश चतुर्थी पर पूजन- हवन 3 को
चाईबासा - मध्यदेशीय वैश्य समिति के तत्वावधान में टुंगरी स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पूजन व हवन 3 फरवरी को सुबह 9 बजे किया जाएगा। यह जानकारी समिति के महासचिव ध्रुव कुमार साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम 5 बजे श्री श्री करणी मंदिर रामायण मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ व भजन कीर्तन भी किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान भी किया है।