हाईवे पर धू-धू कर जला कंटेनर
भास्कर न्यूज - घाटशिला
हाईवे 33 पर तमाकपाल के निकट रविवार की शाम 6 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर का केबिन जलकर खाक हो गया। कंटेनर का पिछले भाग में आग पकडऩे के पूर्व स्थानीय लोगों ने उसे बुझा दिया। इसमें चालक तथा खलासी बाल-बाल बच गए। अनहोनी रोकने के लिए आग बुझने तक हाईवे पर वाहनों का परिचालन पुलिस ने ठप कर दिया था। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे काशिदा तथा आसपास के इलाके में 20 घंटे से बिजली गुल है।