- Hindi News
- किन्नरों ने कहा हमें देख ट्रेन से गिर गया था प्रह्लाद
किन्नरों ने कहा-हमें देख ट्रेन से गिर गया था प्रह्लाद
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
चक्रधरपुर जीआरपी ने एक युवक को ट्रेन से धक्का देकर गिराने के मामले में सोमवार को तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तनुजा, संजना व पूजा पर आरोप है कि 21 जनवरी को अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस में सफर के दौरान प्रह्लाद नामक युवक से पैसे लूटने के बाद उसे धक्का देकर ट्रेन से गिरा दिया था।
किन्नर तनूजा ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने प्रह्लाद को चलती ट्रेन से नहीं फें का था। प्रह्लाद से पैसे मांगने पर वह डर गया और गेट की तरफ भागा ।
इसी दौरान वह ट्रेन से गिर पड़ा। सोमवार को जीआरपी के जवानों ने इस्पात एक्सप्रेस से राउरकेला की रहने वाली तीनों किन्नरों को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विशाल श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया।