पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर से गांव तक लहराया तिरंगा

शहर से गांव तक लहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - आदित्यपुर
आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, चांडिल पोटका पटमदा सहित अन्य क्षेत्रों में समारोहपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी केएन मिश्रा ने तिरंगा फहराया।
एनआईटी में निदेशक रामबाबू कोडाली ने झंडोत्तोलन किया। आरआईटी थाना में प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने झंडा फहराया। आकाशवाणी उप निदेशक अंजन कुमार दास और केंद्र अभियंता एसपी देशमुख ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। प्राचार्य प्रो. एस के महतो, सीओ लखीराम बास्के तथा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, प्राचार्य सतपाल शर्मा ने भी तिरंगा फहराया। विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति बंतानगर में राजेंद्र शर्मा एवं उमेश शर्मा ने संयुक्त रुप से झंडा फहराया।
आयडा सहित अन्य कार्यालयों भी फहरा तिरंगा : आयडा कार्यालय में चेयरमैन गीता कोड़ा और सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में परियोजना के प्रशासक के श्रीनिवासन ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर एमडी हिमानी पांडेय, सचिव एसके दुधानी, एसिया अध्यक्ष एसएन ठाकुर, थाना प्रभारी केएन मिश्रा, सेवानिवृत डीएसपी सरयू पासवान, सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
एसिया में एसएन ठाकुर ने फहराया तिरंगा : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसिया भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसिया के अध्यक्ष एसएन ठाकुर ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्य रुप से आरके सिन्हा, संतोष सिंह, इंदर अग्रवाल, सुधीर सिंह, संतोष खेतान,गुरुदास राय, सुबोध प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के द्वारा भाटिया स्थित आवासीय कार्यालय पर झंडोतोलन किया गया।
पटमदा-बोड़ाम में रही धूम : पटमदा :पटमदा व बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
चांडिल : चांडिल अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मंजूनाथ भजंत्री, चांडिल बार एसोसिएशन में सचिव देवाशीष कुंडू, चांडिल थाना में प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, सिंहभूम कॉलेज चांडिल में प्राचार्य जीपी राजवाड़, बीईईओ कार्यालय में बीडीओ रबिंद्र गागराई, ने झंडोत्तोलन किया।
कांड्रा-गम्हरिया : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ साधु चरण देवगम, राजस्व कार्यालय में सीओ लखीराम बास्के, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी डॉ बलराम मुर्मू, उषा मार्टिन केबल्स में नजीम खान, गम्हरिया थाना में प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, कांड्रा थाना परिसर में प्रभारी आनंद मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया।