पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेनेटिक व रायवल क्लब ने अपने अपने मैच जीते

फेनेटिक व रायवल क्लब ने अपने-अपने मैच जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 21वीं बीएल नेवटिया 20- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए पहले मैच में फेनेटिक क्लब की टीम ने बाईजेसीसी को 6 विकेट से तथा रायवल क्लब की टीम ने चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के मैदान में खेले गए पहले मैच में वाईजीसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वाइजेसीसी की टीम ने 15.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाए। इस टीम की ओर से श्याम किशोर प्रसाद ने 3 चौके व 2 छक्कों की सहायता से 25 रन बनाए, जबकि अमित करवा ने 2 चौके व 1 छक्का की मदद से 17, व तेजनाथ लकड़ा ने 3 चौकों की मदद से 16 रनों का योगदान दिया। फेनेटिक क्लब की ओर से अरविंद गोप ने 16 व 23 रन देकर तीन- तीन विकेट लिए, जबकि शाहील ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 92 रनों का पीछा करने उतरी फेनेटिक क्लब की टीम ने 15.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 93 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। इस टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चंदन गोप ने 4 चौके की मदद से 23 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में अरविंद गोप ने 3 चौकों व 1 छक्का की मदद से 20 रन, शाहील ने 1 चौके की मदद से नाबाद 16 रनों का योगदान दिया। वाईजेसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वसीम अकरम ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए।