डीएवी ने लॉटरी से चुना 121 बच्चों को
आदित्यपुर - डीएवी एनआईटी में सोमवार को सॉफ्टवेयर सरस लॉटरी के माध्यम से नर्सरी में 121 बच्चों का रिजल्ट निकाला है। विभिन्न आरक्षित कोटे के आवेदन नहीं आने के कारण 39 सीटों को रिक्त रखा गया है। विद्यालय के प्राचार्य सतपाल शर्मा ने बताया कि कोटे की सीटों को बाद में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा गठित निगरानी कमेटी के निर्देश पर भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्सरी में नामांकन के लिए कुल 270 आवेदन आए थे।