पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन के बाद टूटी भूख हड़ताल

आश्वासन के बाद टूटी भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राजनगर
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्लस टू एसएस हाई स्कूल के शिक्षक लंबोदर महतो विद्यालय में झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय कार्यालय के प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्हें ग्यारह माह से वेतन नहीं मिली है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम से कई बार अनुरोध किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।इसके बाद लंबोदर महतो ने गणतंत्र दिवस पर भूख हड़ताल पर बैठने का
फैसला किया।
भूख हड़ताल की सूचना पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डोमन महतो पूरे दलबल के साथ शिक्षक के समर्थन में उतर गए। झारखंड विकास मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रवि महतो के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने शिक्षक का समर्थन किया। मामला गंभीर होता देख जिला प्रशासन हरकत पर आया। जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम ने आनन फानन में तुरंत लिखित आश्वासन भेजा। बीईईओ मनमोहन महतो ने जूस पिलाकर शिक्षक की भूर हड़ताल खत्म कराई।