कामगार कॉलोनी बनने का रास्ता साफ
भास्कर न्यूज - आदित्यपुर
28 वर्षों से लंबित उद्यमी-कामगार कॉलोनी बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आयडा एमडी सह उद्योग सचिव हिमानी पांडेय ने इस प्रोजेक्ट के तथ्यों का अध्ययन करने के बाद इसकी डीपीआर ((डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट)) तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने इसे तीन महीने में धरातल पर उतारने के लक्ष्य भी निर्धारित किया है। यह जानकारी आयडा सचिव सुरेश कुमार दुधानी ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार की मदद से आयडा इसे पूरा करेगा। इस प्रोजेक्ट को कई फेजों में पूरा करना है, जिसमें सुसज्जित आवासीय कॉलोनी के साथ अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, पार्क, खेल के मैदान, शॉपिंग मॉल आदि बनने हंै।
60 लाख रुपए जमा हैं
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए 1986 में ही आयडा ने पांच कटेगरी तय कर उद्यमी, कामगारों एवं आयडाकर्मियों तथा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों से बुकिंग के नाम पर करीेब 60 लाख रुपए जमा कर रखे हैं। इस पैसे का कोई सूद ब्याज आवेदकों को नहीं दिया जाता है।
॥इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से करीब 12 सौ उद्यमी तथा 10 हजार से ज्यादा कामगार, जबकि पांच हजार के करीब सरकारी व अर्ध सरकारी पदाधिकारी व कर्मचारियों को आवासीय लाभ मिलेगा। जहां तक 1.48 एकड़ जमीन अतिक्रमण का मामला है तो उसे खाली कराए बिना भी प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा सकती है, इस मामले को बाद में सामने लाया जाएगा। वर्तमान में डीपीआर बनने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और तीन महीने में कार्य धरातल पर उतर आएंगे।ञ्जञ्ज
सुरेश कुमार दुधानी, सचिव, आयडा।