पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रस्ताव पारित

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रस्ताव पारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रस्ताव पारित
किरीबुरू - कोल्हान श्रमिक युवा संघ की बैठक सोमवार को किरीबुरू संघ कार्यालय में अध्यक्ष आशीष कुदादा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेल आरएमडी के किरीबुरू, मेघाहातुबुरू, गुवा तथा निजी उपक्रमों में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार व उनका अधिकार दिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आगामी 9 फरवरी को संघ की ओर से जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मालुका रेलवे स्टेशन के समीप सुबह 11 बजे एक आम सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।