केंदपोसी ने बड़ाजामदा को हराया
किरीबुरू। बरायबुरू टाटीबा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में बरायबुरू फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मैच केंदपोसी एवं बड़ाजामदा के बीच खेला गया। जिसमें खेल अवधी के दौरान दोनों ओर से कोई गोल नहीं होने पर ट्राई बेकर के जरिए फैसला हुआ। इसमें केंदपोसी की टीम ने बड़ाजामदा बस्ती को पराजित कर दिया। तीसरे स्थान पर महेश्वरी नोवामुंडी की टीम एवं चौथे स्थान पर बुरूसाई गुवा की टीम रही। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद, ट्रॉफी, जर्सी व उपविजेता टीम को नगद 17 हजार रुपए, ट्रॉफी, जर्सी प्रदान की गई। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपए नगद, जर्सी, ट्रॉफी व चौथे स्थान वाली को 7 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद मधु कोड़ा, सांसद प्रतिनिधि गोराचंद्र लोहार, एनकेपीके से समर जी, प्रदीप जोशी, पप्पू खान, बुधराम पुरती, मुंडा जुनु पुरती, हाजा हेम्ब्रम, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मंगल सिंह हेम्ब्रम, राजकुमार गुप्ता, श्याम गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य चिरलु पुरती, कमला चांपिया समेत काफी लोग उपस्थित थे।