पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौतचाईबासा ! मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मोची साई निवासी 35 वर्षीय आदित्य

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौतचाईबासा-!- मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मोची साई निवासी 35 वर्षीय आदित्य राम की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के मुताबिक आदित्य...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार को नाट्य एवं सामाजिक संस्था सृष्टि द्वारा रामू होटल के समीप झंडोत्तोलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष अनीता सुंब्रई ई, संस्था के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, अभिजीत डे, बसंत कारवा, सुभाष चंद्र मिश्रा, सुष्मिता भेंगरा, सुनीता गोप, ओम कारवा, पप्पू मछ़ुवा, पवन कारवा, अर्जुन कारवा, करन कारवा, सुमन बिंदाड़ी, शंकर उजिया, विश्वनाथ कुमार साव, मो. फिरदौस, मो. यासीन, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।

********

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

चाईबासा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 28 जनवरी को मोचीसाई स्थित उरांव समाज अखाड़ा में प्रात: 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी मंच के संयोजक कामेश्वर विश्वकर्मा ने दी है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

********

नाले से युवक का शव बरामद

फोटो

भास्कर न्यूज

बड़बिल। जोड़ा थाना अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित नाले से सोमवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान जोड़ा बस्ती निवासी जगबंधु नायक के 21 वर्षीय पुत्र अविनाश नायक के रूप में हुई है। घटना सोमवार की सुबह 7 बजे की है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह सुबह 7 बजे जब जोड़ा नगरपालिका के सफाई कर्मी ड्रेन साफ करने पहुंचे, तो नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस ने करीब 2 घंटे के बाद युवक की पहचान की। पड़ोसियों के अनुसार अविनाश रविवार की शाम से ही घर नहीं आया था।

.........................

पागल सांड ने शहर में मचाया आतंक

चाईबासा। शहर में इन दिनों एक पागल सांड ने आतंक मचा रखा है। वह लोगों को चोटिल कर रहा है। इस संबंध में रोट्रेक्ट क्लब के दुर्गेश खत्री ने कहा कि सांड से निजात दिलाने के लिए क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भेंटकर उसे शहर से हटाने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात्रि में पागल सांड ने दो लोगों को जख्मी कर दिया। उसके हमले से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

********

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

चाईबासा। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मोची साई निवासी 35 वर्षीय आदित्य राम की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के मुताबिक आदित्य राम अपने मित्र विनोद राम के साथ बाइक से चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग स्थित बाईहातु गांव में मुर्गा पाड़ा घूमने जा रहा था। बाइक विनोद राम चला रहा था। जैसे ही वे बाईहातु मार्ग के समीप पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने विनोद की बाइक में ठोकर मार दी। जिससे दोनों गिर पड़े। घटना में आदित्य राम के सिर में तथा विनोद राम के हाथ व पैर में चोट आई। दोनों काफी देर तक मार्ग में पड़े रहे। जब घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को हुई, तो उन्होंने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने आदित्य राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

********

धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

चाईबासा। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कातिगुटू गांव निवासी 35 वर्षीय जेमा पुरती की हत्या उसी के पति ने धारदार हथियार से कर दी। घटना रविवार की संध्या 7.30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक जेमा पुरती का किसी बात को लेकर पति अमित कुमार पुरती उर्फ चोकरो पुरती के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अमित ने उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही जेमा की मौत हो गई। इसके बाद अमित मौके से फरार हो गया। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सोमवार को अमित के घर से प्रात: 7.30 बजे जेमा पुरती के शव को बरामद किया तथा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।