पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप के डंसने से युवक की मौतनोवामुंडी ! जेटेया निवासी शिरोमणि गोप के जवान बेटे कार्तिक गोप की मौत

सांप के डंसने से युवक की मौतनोवामुंडी-!- जेटेया निवासी शिरोमणि गोप के जवान बेटे कार्तिक गोप की मौत रविवार की संध्या एक जहरीले सांप के डंसने से हो गई। उसे शनिवार की सुबह सांप ने दोनों हाथ की...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेल ने बांटे कंबल व मच्छरदानी
गुवा - सेल की ओर से गुवा से सटे ठाकुरा गांव में सोमवार को 150 कंबल व मच्छरदानी का वितरण किया गया। सेल ने अपने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत मलेरिया की रोकथाम व ठंड से बचाव के उद्देश्य से मच्छरदानी व कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर एके बेहुरिया, डीएसडी सरस्वती, आरके सिंह, बीके गिरी, प्रभात विश्वास, दामु चांपिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हाईवा दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत
गुवा - नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग में कांडेलाना के समीप तेज रफ्तार हाइवा के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार नोवामुंडी की तरफ से हाइवा बड़ाजामदा की ओर जा रहा था। रफ्तार तेज होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
यूनियन के दो गुटों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
चाईबासा - एससी एसटी एक्ट के तहत झींकपानी के एसीसी यूनियन के दो गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई । जाति सूचक गाली देने व धक्का मुक्की करने के मामले में राजनेता रंजन बोयपाई ने विजय कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी धार के तहत दूसरे पक्ष की ओर से तुराम लुगुन ने अरविंद कुमार सिंह, दीपक कमार सिंह, संजीव चौधरी, माइती हांसदा, प्रमोद चौधरी व प्रताप सिन्हा के खिलाफ झींकपानी थाना में मामला दर्ज कराया।
कमाल खान को टिकट देने की मांग
चाईबासा - भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. बारिक ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय को पत्र भेजकर चतरा लोकसभा सीट से अल्पसंख्यक नेता एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कमाल खान को टिकट देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कमाल खान को चतरा से टिकट देने पर अल्पसंख्यक समाज में अच्छा संदेश जाएगा।
32 मरीजों की आंखों की लौटी रोशनी
चाईबासा - टुंगरी स्थित संजीव नेत्रालय व डेंटल केयर सेंटर में सेल व अनुग्रह दृष्टिदान संस्था के सहयोग से नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर लगाया गया। इस दौरान 32 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। इस अवसर पर डॉ जोहरी लाल, अजय अनेजा, संजय आटवाल, डॉ सुनीता वर्मा, डॉ वासमती सामड़ आदि मौजूद थे।