पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नूतनडीह की लुसी बनी मिस 26 जनवरी

नूतनडीह की लुसी बनी मिस 26 जनवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - घाटशिला
आदिम विकास पुस्तकालय ((वनटोला)) की ओर से एवीपी चेंगजोड़ा मैदान में 42वीं दो दिवसीय महिला फुटबॉल सह खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सरजामदा की टीम धालभूमगढ़ को हरा कर विजेता बनी।
तीसरे स्थान पर रमाशोली और चौथे स्थान पर बहरागोड़ा की टीम रही। कार्यक्रम में मिस 26 जनवरी प्रतियोगिता का खिताब नूतन नूतनडीह निवासी लुसी रानी मुर्मू के नाम रहा। उपविजेता लक्ष्मी गोडसराय और द्वितीय उपविजेता मालती टुडू को चुना गया। आयोजन समिति के रामकिशोर मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित किया।विजेताओं को संस्थापक सह संरक्षक कुनाराम मुर्मू, शांखो मुर्मू, जुझार सोरेन, भगवान दास अग्रवाल, काजल डॉन, जितेन्द्र सोरेन, देवयानी मुर्मू, फूलमनी मुर्मू, रामसाई सोरेन, ईश्वर हांसदा, रामेश्वर बेसरा, मोनो समद ने
पुरस्कृत किया।