पंचायत भवन का हुआ उद्घाटन
घाटशिला - कशीदा पंचायत के नए पंचायत मंडप का उदघाटन रविवार को मुखिया तारामनी मुंडा ने किया। मौके पर पंचायत की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया, उपमुखिया सत्यजीत कुंडू, सपन मुंडा ने कहा कि काफी कम समय में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से नए पंचायत मंडप का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। मौके पर सावित्री माझी, आरती मुर्मू, अंजली मार्डी, बैजू सोरेन, तुरी सामद, अनिमा अधिकारी, अमन टुडू, सोबेन मुंडा, सीमारानी गिरि, नारायण देव मन्ना अन्य मौजूद थे।