ज्यादा हवा भरने से टंकी में विस्फोट
भास्कर न्यूज - घाटशिला
एनएच ३३ पावड़ा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार क ी सुबह ९ बजे टायर में हवा भरनेवाली टंकी में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। टंकी में अत्यधिक हवा भर दिए जाने के कारण यह फट गई। इस दुर्घटना में आसपास के लोग बाल बाल बच गए। टंकी २० फीट ऊपर तक उड़ गई तथा लोहे के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि पेड़ का कुछ हिस्सा उड़ गया। इस संबंध मे संचालक गारु महतो ने बताया कि इस टंकी को छ: माह पहले ही मानगो हनुमान मंदिर के समीप से खरीद कर लाया गया था जिसका जोड़ खुल जाने से टंकी फट गया। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।