पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 किलो का केन बम मिला

50 किलो का केन बम मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - जराईकेला थाना क्षेत्र के केरुआबारू जंगल से पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने 50 किलो का केन बम बरामद किया है।स्थानीय पुलिस को और सीआरपीएफ के जवान सोमवार को सर्च अभियान चला रहे थे। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि इसी अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली है।मालूम हो कि पिछले कई दिनों से सारंडा के जंगलों से हथियार सहित अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए जा रहे हैं। दो दिन पहले ही सीआरपीएफ ने नक्सलियों की फैक्ट्री ध्वस्त की थी।



जंगल में लड़े, जमीन पर इलाज

ञ्च गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में हुई वारदात

ञ्च मौके पर पहुंचे डीजीपी समेत पुलिस के आला अधिकारी, लिया जायजा

ञ्चरांची के अपोलो अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

नक्सलियों के सीरियल ब्लास्ट में घायल हुए जवानों को स्थानीय कैंप में प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलिकॉप्टर से रांची अपोलो के लिए रवाना कर दिया गया।

अधिकारियों को करना था अगवा नक्सलियों के जरिए अपह्रत ड्राइवर ने बताया कि हथियारबंद नक्सली कार्यक्रम स्थल पर बीडीओ और सीओ को ढूंढ रहे थे। हथियारों के साथ नक्सलियों ने कर्मचारियों से पूछा कि बीडीओ-सीओ कहां हैं। ये बताने पर कि दो अधिकारी नहीं हैं, तब कर्मचारियों को अगवा कर लिया गया। ड्राइवर राजेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियों ने अगवा किए गए कर्मचारियों से अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लेने के लिए कहा था।

आज से खुखरा में होगा थाना

अभियान का जायजा लेने हेलीकॉप्टर से डीजीपी राजीव कुमार, आईजी ऑपरेशन मुरारीलाल मीणा, आईजी केएस मीणा सोमवार को मधुबन पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से खुखरा गए। डीजीपी ने कहा कि खुखरा में मंगलवार से थाना काम करने लगेगा।

पारसनाथ की पहाडिय़ों में स्थित नवकानिया गांव के नजदीक शनिवार शाम एक कार में सवार चार लोगों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। शनिवार को पीरटांड़ के नोकनिया गांव में सरकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी देने के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में माओवादियों का दस्ता पहुंचा और सरकारी वाहन के चालक राजेंद्र यादव सहित जनसेवक चंद्रदेव, पंचायत सेवक मकसूद अंसारी, रोजगार सेवक शंभु पांडेय और पीएमआरडीएफ ((प्राइम मिनिस्टर रूरल डेवलेपमेंट फैलोशिप)) के रिसर्च फैलो वैमसी जयवर्धने का अपहरण कर लिया। बाद में माओवादियों ने ड्राइवर को मुक्त कर दिया था।

चारों अपहृत केंद्रीय कर्मी रिहा

भास्कर न्यूज - गिरिडीह/पीरटांड़

गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने सोमवार को कई आईईडी विस्फोट किए जिनमें एक सुरक्षा कर्मी के शहीद होने और 17 अन्य के घायल होने की सूचना है। शहीद होने वाले जवान बादल मंडल सीआरपीएफ के 22वीं बटालियन के थे। सुरक्षाकर्मी माओवादियों द्वारा अपहृत किए गए चार लोगों की तलाश कर रहे थे। हालांकि सोमवार देर शाम नक्सलियों ने अपहृतों को रिहा कर दिया।

सिलसिलेवार धमाका डोलकटा क्षेत्र में हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘राज्य पुलिस के 4 सुरक्षाकर्मी और सीआरपीएफ के 13 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। बल अब कुमुक भेजने की कोशिश कर रहे हैं।’

इधर, 50 किलो का केन बम मिला