पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंज परिवार ने दिया मंच: विधायक

गुंज परिवार ने दिया मंच: विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाकुलिया
डाक बंगला परिसर में आयोजित सात दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गुंज महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। गुंज परिवार के संरक्षक समीर महन्ती की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस व विशिष्ट अतिथि संथाली फिल्म निदेशक सह अभिनेता दशरथ हांसदा ने किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को विधायक, दशरथ हांसदा, सीओ सह बीडीओ अब्दुस समद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेश चन्द्र महतो संरक्षक समीर महन्ती ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गुंज परिवार ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडि़शा आदि राज्यों के प्रतिभावान कलाकारों, खिलाडिय़ों व शिक्षितों को एक मंच प्रदान किया है । इसके पूर्व आनंद मार्ग विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का संचालन धनंजय करुणामय एवं विशाल बारिक तथा धन्यवाद ज्ञापन अक्षेस के चेयरमैन श्रीनाथ मुर्मू ने किया।
उपस्थित लोग
आदित्य महतो, श्याम कृष्ण महतो, श्रीनाथ मुर्मू, जितेन्द्र नाथ माईति, मनींद्र नाथ पालित, गौतम दास, रामस्वरूप यादव, सुधीर पोलाई, धनयंज करुणामय, दिनेश कुमार, रविंद्रनाथ विश्वास, पशुपति बांसुरी आदि।