लोन नहीं चुकाया, होगी जमीन की नीलामी
नागरिक सेवा समिति ने किया वनभोज
बहरागोड़ा - बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी विश्रामागार परिसर में बहरागोड़ा नागरिक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह चंदन मिश्र की अध्यक्षता में मनाया गया। बैठक में समिति के सचिव दिव्य लोचन कर ने कहा कि ओडि़शा के मयूरभंज सरकारी अस्पताल की तर्ज पर बहरागोड़ा सरकारी अस्पताल को समिति द्वारा चलाने का प्रयास किया जा रहा है । इसको लेकर जल्द ही रणनीति तैयार की जाएगी । बैठक में मुख्य रूप से देब कर, जय दास, सुबल दास, निखिल बाबू, एसकंठ जेना, धीरू नायक, सुब्रत नायक, कालीपद जेना, भीम दलाई, पल्टू नायक, शिवशंकर, सुखेन्दु पात्र के अलावा 80 कार्यकर्ता शामिल थे।
ग्रामीणों ने वनभोज का लिया मजा
धालभूमगढ़ - एसएस शिलपहाड़ी द्वारा सोमवार को शिलपहाड़ी नाला किनारे वनभोज आयोजित किया गया। इसमें रूआशोल गांव के शिलपहाड़ी टोला के सभी ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम प्रधान मांडी, बोदेन मांडी, दासमत मुर्मू, विप्र मांडी, राजू मुर्मू, कान्हू मुर्मू, शंकर टुडू आदि ने बताया कि टुसू पर्व के दूसरे सप्ताह हर वर्ष वनभोज किया जाता है।
संथाली गीत के लिए हुई शूटिंग
धालभूमगढ़ - चांदो मिलन झुरी आदिवासी नाच ((एलबम)) की शूटिंग सोमवार को चाकुलिया स्थित एरोड्रम में संपन्न हुई। एलबम के डायरेक्टर ओडि़शा के यदुनाथ टुडू ने बताया कि चांदो मिलन झुरी एलबम चाकुलिया के हालिड़ारी पर जुमे आदिवासी जुमित गांवता की ओर से पहला एलबम है। कलाकारों में बैद्यनाथ हेम्ब्रम, दीपक कुमार हांसदा, हिमाल हांसदा, महेश्वर हांसदा, जितेन हेम्ब्रम, सूरज सोरेन आदि शामिल हैं।
सामुदायिक केन्द्र का वार्षिकोत्सव
जादूगोड़ा - नरवा पहाड़ कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास केंद्र का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्या डॉ कमलेश कुमार, मनोरंजन महाली, प्रणव राय, जयपाल पाल, बाबूलाल डे, मोचीराम सोरेन, आईबी चौधरी, आदि उपस्थित थे।
स्थानीय को मिलेगा रोजगार: अरुण
गालूडीह - स्लैग डंपिंग एरिया में स्थानीय मजदूरों को रोजगार दिलाने को लेकर तारापोर कंपनी तथा ग्रामीणों के बीच सोमवार को बैठक हुई। इसमें कंपनी के साइड इंचार्ज अरुण करण ने बताया कि स्थानीय की पहचान कर उसकी सूची कंपनी को दें वे उन्हें काम देने को तैयार हैं। मौके पर प्रमुख श्रुति देवगम, बड़ाखुर्शी के मुखिया बासंती प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे ।