पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तसर कृषक मिलन सह प्रदर्शनी हुईहाटगम्हरिया ! केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान हाटगम्

तसर कृषक मिलन सह प्रदर्शनी हुईहाटगम्हरिया-!- केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान हाटगम्हरिया के तत्वावधान में सोमवार को अग्र परियोजना केंद्र हाटगम्हरिया परिसर में तसर कृषक...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स



तसर कृषक मिलन सह प्रदर्शनी हुई

हाटगम्हरिया - केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान हाटगम्हरिया के तत्वावधान में सोमवार को अग्र परियोजना केंद्र हाटगम्हरिया परिसर में तसर कृषक मिलन सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रधान हेम्ब्रम, मनोहर बागे, मंगल हांसदा, घनश्याम हेस्सा और मंगल सिंह सिंकू शामिल हैं। मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ.ओपी दूबे ने तसर कृषि के नवीन तकनीक से किसानों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि तसर फसल को बढ़ावा देने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार प्रशिक्षण से लेकर पौधरोपण, बीज वितरण, खरीदारी, वस्त्र निर्माण आदि कार्यक्रम चला रही है। इसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। कच्च माल बैंक के सहायक सचिव जीके सामंत ने कहा कि तसर कृषकों के लिए फसल बीमा, दुर्घटना बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा का भी प्रावधान है। इस अवसर पर नोवामुंडी के अग्र परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा, हाटगम्हरिया अनुपम सिन्हा, डेबरासाई शिव कुमार समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।