शहीद रून्टू का शहादत दिवस आज
चाकुलिया - बुधवार को मीमडीहा गांव में शहीद रून्टू मुर्मू, स्मारक समिति के तत्वाधान में शहीद रून्टू मुर्मू शहादत दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बच्चों ने दिखाई संस्कृति की झलक
चाकुलिया - रेड जोन के बालियागुड़ी मध्य विद्यालय में मुखिया शेफाली रानी सिंह की उपस्थिति में परंपरागत संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के अभ्यास मध्य विद्यालय द्वारा भारत माता की झांकी के साथ रैली निकाली गई । इसके अलावा शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इधर मॉडल कान्वेंट स्कूल में भी विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सह बीडीओ अब्दुस समद, प्रिंसीपल श्रीनिवास राव, निदेशक रूमा मित्रा, शिक्षक नवीन शर्मा, कामिनी दास, रश्मि शर्मा, दिव्य रानी राणा समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।