- Hindi News
- रेशम बोर्ड: 5 हजार टन सिल्क उत्पादन का रखा गया लक्ष्य
रेशम बोर्ड: 5 हजार टन सिल्क उत्पादन का रखा गया लक्ष्य
भास्कर न्यूज - चाईबासा
कच्चा माल बैंक, केंद्रीय रेशम बोर्ड कार्यालय में मंगलवार को झारखंड राज्य स्तरीय रेशम समन्वय समिति की 7 वीं बैठक विशेष सचिव सह निदेशक ((रेशम)) धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर राज्य के विशेष सचिव सह निदेशक ((रेशम)) धीरेंद्र कुमार ने रेशम उत्पादन के संबंध में कई जानकारियां लीं व रेशम उत्पादन कैसे बढ़ेगा तथा धागा का उचित मूल्य किसानों को कैसे मिलेगा। इस पर कई निर्देश दिए। बैठक में रेशम बोर्ड के निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में आवंटन की क्या स्थिति है एवं राज्य सरकार इसके विकास को लेकर क्या योजना चलाना चाहती है, इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में तसर का उत्पादन अधिक से अधिक करना है। जिसमें 5 हजार मैट्रिक टन सिल्क उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
ये थे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय रेशम बोर्ड रांची के वैज्ञानिक डॉ.एमके सिन्हा, केंद्रीय रेशम बोर्ड बैंगलोर के सहायक सचिव बीएस प्रभाकर, केंद्रीय रेशम बोर्ड कोलकाता के संयुक्त सचिव रंजीत भट्टाचार्य, वैज्ञानिक डॉ..अजीत कुमार सिन्हा, डॉ.सुधाकर राव, कच्चा माल बैंक केंद्रीय रेशम बोर्ड कार्यालय के सहायक सचिव गोपाल कृष्ण सामंत के अलावा देवघर, मधुपुर, दुमका, खरसावां, चक्रधरपुर, हाटगम्हरिया आदि क्षेत्रों के वैज्ञानिक मौजूद थे।