पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ९ उद्योगों को मिलेगी सब्सिडी

९ उद्योगों को मिलेगी सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजीव मेहता - आदित्यपुर
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 9 उद्यमियों को सब्सिडी मिलेगी। इसकी अनुशंसा कर उद्योग विभाग को भेजी गई है। वर्ष 2009 से किसी भी उद्यमी को सब्सिडी नहीं दी जा रही थी। इसका मुख्य कारण झारखंड सरकार द्वारा इंडस्ट्री पॉलिसी तय नहीं किया जाना था। ऐसे समय में जब ऑटोमोबाइल सेक्टर के उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और कारखानों में ब्लैक क्लोजर चल रहा है, सब्सिडी उद्योगों को काफी राहत देगी।
24 उद्योगों के लिए आए थे आवेदन
वर्ष 2009 से अब तक सब्सिडी के लिए 24 उद्योगों ने दावा किया था, लेकिन नई इंडस्ट्री पॉलिसी के तहत 15 आवेदन को नामंजूर कर दिया गया, जबकि 9 उद्योगों के दावे सही पाए गए। इन नौ उद्योगों के लिए सब्सिडी की अनुशंसा उद्योग विभाग से की गई है।