पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 मीटर खिसकेंगे गोल्डेन लाइन के दो ओवरब्रिज

20 मीटर खिसकेंगे गोल्डेन लाइन के दो ओवरब्रिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनील कुमार सिन्हा - चाईबासा
टाटा-डांगुवापोसी रेल खंड के ओवरब्रिजों के स्वरूप में तीसरी बार बदलाव होगा। इस रेलखंड से हर रोज करीब 70 से 75 लाख लौह अयस्क की ढुलाई होती है। इस वजह से इसे गोल्डेन लाइन भी कहा गया है। बदलाव की यह प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। रेल अधिकारियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक के विस्तार के लिए थर्ड लाइन का काम चल रहा है। ऐसे में पुराने ओवरब्रिजों को ध्वस्त कर नया ब्रिज बनाया जाएगा। ये रेलवे ओवरब्रिज टुंगरी व महुलसाई में बनेंगे। टुंगरी स्थित रेलवे ओवरब्रिज का स्वरूप बदलने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा, जबकि महुलसाई के ओवरब्रिज के स्वरूप को बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस पर करीब 11.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ओवरब्रिज बनाने का यह काम एक साल के अंदर ही पूरा कर लिया जाएगा। विभाग ओवरब्रिज बनाने के साथ- साथ अप्रोच रोड को भी सीधा करने का काम करेगा। दोनों ही ब्रिज का एप्रोच रोड करीब 400 मीटर लंबा होगा। इन ब्रिजों पर दोनों तरफ से 100- 100 मीटर का एप्रोच रोड बनाने की भी तैयारी है। ये ओवर ब्रिज मौजूदा स्थिति से 20 मीटर आगे खिसक जाएंगे।