नर्सरी में नामांकन शुरू
आदित्यपुर - सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर में नर्सरी कक्षा में एडमिशन शुरू हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने पहले आओ एडमिशन पाओ के तहत नर्सरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राचार्य अजय कुमार पांडा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड और राज्य
सरकार की गाइडलाइन के
तहत नर्सरी में बच्चों का नामांकन हो रहा है। दूसरी कक्षा में एडमिशन के लिए अप्रैल में घोषणा की जाएगी।