सोनुवा में शस्त्र निरीक्षण 31 को
चक्रधरपुर - सोनुवा और गोइलकेरा प्रखंड के अनुज्ञप्तिधारी शस्त्रों का नवीनीकरण सह निरीक्षण 31 जनवरी को थाना में होगा। एसडीओ छवि रंजन ने इसकी सूचना जारी की है। इसके अनुसार एक नाली व दोनाली बंदूक का नवीनीकरण शुल्क 60 रुपए व निरीक्षण शुल्क 250 रुपए चक्रधरपुर उपकोषागार में जमा कराना होगा। निरीक्षण के दौरान शुल्क की प्रति साथ लानी होगी।