पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन बाद ठंड से मिलेगी निजातघाटशिला ! ठंड से आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग

दो दिन बाद ठंड से मिलेगी निजातघाटशिला -!- ठंड से आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को ठंड से निजात मिलेगी। बुधवार और...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूजा पंडाल में दिखेगा कमल सिंह
जादूगोड़ा - आसनबनी क्षेत्र के वीरग्राम में इस बार सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में एमजीएम क्लब वीरग्राम द्वारा विशेष पंडाल बनाया जाएगा। इसमें चिटफंड किंग कमल सिंह के कारनामों को मूर्ति के माध्यम से दर्शाया जाएगा। कमल के फरार होने के बाद क्षेत्र के लोगों पर पड़े प्रभाव को भी दिखाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के दीपक दास, अनिल दास, तपन दास और मनोज दास ने बताया कि पंडाल में कुल 14 मूर्ति बनाए जा रहे हैं। इसमें कमल सिंह, उसके भाई दीपक सिंह, पिता मुनमुन सिंह, मां राजमनी देवी तथा अन्य एजेंट की बनाई जा रही है। पंडाल निर्माण में लगभग एक लाख रुपए खर्च होंगे।
बेनाशोली में गरीबों को बांटे कंबल
बहरागोड़ा - सांडरा पंचायत के बेनाशोली गांव स्थित हरि मंडप परिसर में युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल षड़ंगी ने गरीब, विधवा, वृद्ध तथा असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाने वालों में चम्पा मांडी, विन्दुबाला महतो, पार्वती कर्मकार, माताल मांडी, सोमवारी सोरेन, इन्दु मंडल, चैता मांडी, पारस मुर्मू, लुस्की मांडी, नवीन मुंडा, नीलमनी हांदा, नयम मांडी, रूचिवारी महाली, पुनता मांडी सहित भादूआ, स्वर्गछीड़ा, सीतमडीह और सांडरा गांव के कई अन्य लोग शामिल थे। मौके पर राजीव राउत, उमेश राउत, गौतम मंडल, सरोज मंडल, दादु मंडल, देबु मंडल, गणेश मंडल, नरेश मंडल आदि मौजूद थे।
बिना सेफ्टी बेल्ट काम करने से रोका
जादूगोड़ा - राखा कॉपर के लोगों ने मंगलवार को करीब 50 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे दो मजदूरों को काम करने से रोक दिया। बिजली खम्भों की रंगाई का काम ठेकेदार मनीष को मिला है। ठेकेदार ने बिना सेफ्टी बेल्ट के दो मजदूरों गणेश मोहतो और सुरेन्द्र महतो को काम पर लगा दिया था। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार सेफ्टी बेल्ट नहीं देता है।
चित्रांकन प्रतियोगिता 9 फरवरी को
घाटशिला - संथाली पुस्तकालय पावड़ा द्वारा 11 फरवरी को तिलका माझी जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 9 फरवरी को पुस्तकालय चित्रांकन और लेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें स्व तिलका माझी, सिदो-कान्हू, चांद, भैरव और झानो-फूलो के जीवन पर लेख और उनके चित्र प्रतिभागियों को बनाने हैं। इसकी जानकारी पुस्तकालय के सदस्य फुदान चंद्र सोरेन, सोमाय हेंब्रम, पीतांबर हांसदा, डोमन चंद्र माझी, सालखू मुर्मू, रजनीकांत मांडी ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए हैं।
दीवार तोड़कर बैंक में घुसे चोर
धालभूमगढ़ - कोकपाड़ा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करके सोमवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। स्टोर रूम का ताला भी चोर तोडऩे में सफल रहे। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। शाखा प्रबंधक राहुल रोशन के अनुसार बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। सूचना पाकर पहुंची धालभूमगढ़ पुलिस ने बैंक का बारीकी से मुआयना किया। इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत की गई है। मालूम हो कि इससे पहले भी दो बार बैंक में चोर घुसे थे लेकिन चोरी नहीं कर पाए थे।