जीत दर्ज कर रूंगटा अकादमी चैम्पियन
गुवा। गुवा के नुइया ग्राम में एसआर रूंगटा मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब महिला फुटबॉल अकादमी गुवा ने जीता। फाइनल मुकाबला बोलानी बनाम महिला फुटबॉल अकादमी गुवा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें निर्धारित 20-20 मिनट तक बराबरी पर रही। अतिरिक्त समय में महिला अकादमी की शांति पूर्ती ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी। विजेता खिलाडिय़ों को कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक ((सीएसआर)) फलविंदर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, रजनीश कुमार, संजय कन्नोजिया, राजू पान, मुकेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।