पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों के जेवरात किए साफ

लाखों के जेवरात किए साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जादूगोड़ा
जेवर चमकाने के नाम पर दो अज्ञात युवकों ने राखा माइंस रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्वार्टर में रहने वाले सिग्नल ऑपरेटर के घर से दो लाख रुपए के गहने टपा दिए। घटना के बाद परिवार के सदस्य सदमे में हैं। हालांकि मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। सिग्नल ऑपरेटर भागवत सिंह घटना के समय क्वार्टर में नहीं थे। दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे और भागवत सिंह की बेटियों को जेवर साफ करने का झांसा देकर लाखों रुपए के गहने लेकर चंपत हो गए।
इन गहनों पर फेरा हाथ
युवकों ने सोने के दो झुमके, कान की बाली, अंगूठी और दो मंगलसूत्र पर हाथ साफ किया। इन गहनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।