लाला लाजपत राय का मना जन्मोत्सव
चाईबासा - डीएवी पब्लिक स्कूल एसीसी झींकपानी के प्रांगण में मंगलवार को पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालय की ओर से उनके जन्म दिन पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लालाजी के चरणों में विद्यालय के प्राचार्य एवं उपस्थित सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य ओपी मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को लालाजी के आदर्श जीवन के बारे में बताया।
विवाहिता ने की आग लगाकर आत्महत्या
चाईबासा - पांड्राशाली ओपी अंतर्गत दोपई गांव निवासी राम प्रभु कच्छप की पत्नी 19 वर्षीय शंाति कच्छप ने पारिवारिक विवाद को लेकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की प्रात: की है। पांड्राशाली ओपी पुलिस ने शांति कच्छप के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।